दुर्ग

गर्मी ने तोडा रिकार्ड, पारा 46 के पार
01-Jun-2024 3:22 PM
गर्मी ने तोडा रिकार्ड, पारा 46 के पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जून। गर्मी ने दुर्ग में रिकार्ड तोड़ दी इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया दुर्ग में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया शुक्रवार का अधिकतम तापमान46.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। 

इसी प्रकार दुर्ग में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है दिन के अलावा रात में भी चलने वाली गर्म हवा के थपेड़ों ने बेचैनी बढ़ा दी है इससे लोगों के सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुंगेली प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार बिलासपुर 46.8,रायपुर 46.2 एवं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान के मामले में राजनांदगांव 33 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे आगे है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में अभी भी कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 3 दिनों बाद ही क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिसे देखते हुए ग्रीष्म लहर एवं उष्ण रात्रि की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार 2 दिनों बाद 40 से50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना है।


अन्य पोस्ट