दुर्ग

आयुक्त ने की पानी प्रेशर जांच, नहीं मिली समस्या
31-May-2024 3:26 PM
आयुक्त ने की पानी प्रेशर जांच, नहीं मिली समस्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 मई। निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 और 12 में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा सुबह कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम सहित अधिकारी/कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर क्षेत्र में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें साथ ही सडक़ में कार्यों के पश्चात मलबे को हटाने के लिए भी कहा गया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वार्ड में पानी की समस्या के निराकरण पाइपलाइन कार्य को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। तत्पश्चात आयुक्त लोकेश चन्द्राकर गुरुघासीदास वार्ड पहुँचे जहाँ वार्ड 44 एवं अन्य सभी क्षेत्रों में लगभग पानी सप्लाई सामान्य होना पाया।

आयुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में  पानी की समस्या मशीनों के खराबी या तकनीकी खराबी के कारण होती है उसे तुरंत संधारण के निर्देश दिए। आयुक्त ने लीकेज पाइपलाइन की रिपोर्ट तैयार कर उसे समय रहते ठीक करवाने की बात कही। अधिकारी-कर्मचारी रोजाना आम नागरिक से पानी की उपलब्धता को लेकर फीडबैक लेंगे। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता मोहित मरकाम, जल कार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर के अलावा अमला मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट