दुर्ग

आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर में खिलाडिय़ों का नवीनीकरण एवं चयन ट्रायल
31-May-2024 2:21 PM
आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर में खिलाडिय़ों का नवीनीकरण एवं चयन ट्रायल

दुर्ग, 31 मई। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा रायपुर जिले में एन.एस.डी.सी. लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाडिय़ों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 03 से 04 जून तक समय प्रात: 7 बजे से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण लकड़ा के अनुसार 13 से 17 आयु वर्ग के तीरंदाजी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम स्थित कार्यालय में 31 मई को अपरान्ह 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट