दुर्ग

मंदिर प्रांगण से मोबाइल चोरी
30-May-2024 3:32 PM
 मंदिर प्रांगण से मोबाइल चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 मई। टेबल पर रखे मोबाइल की अज्ञात युवक ने मौका पाकर चोरी कर ली। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थी छोटेलाल सोनी निवासी तमेर पारा वार्ड नंबर 32 ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नसियाजी दिगंबर जैन मंदिर नदी रोड गंजपारा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 26 मई की शाम लगभग 5.30 बजे प्रार्थी ने मंदिर प्रांगण में अपने पुराने एम आई मोबाइल को टेबल पर रखा था एवं मंदिर के कार्य में लगा हुआ था। उसी समय एक लडक़ा मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था।

इस दौरान उसने मौका पाकर मोबाइल की चोरी कर ली। प्रार्थी एवं मंदिर पदाधिकारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने पर उक्त अज्ञात युवक टेबल पर से मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


अन्य पोस्ट