दुर्ग

तांदुला से छोड़ा गया पानी मरौदा जलाशय तक पहुंचते 61 फीसदी वाष्पीकृत
29-May-2024 5:14 PM
तांदुला से छोड़ा गया पानी मरौदा जलाशय तक पहुंचते 61 फीसदी वाष्पीकृत

 मरौदा जलाशय में एक माह का पानी शेष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 मई। तांदुला से छोड़ा गया पानी मरौदा जलाशय तक पहुंचते 61 प्रतिशत वाष्पीकृत हो जा रहा है। मरौदा जलाशय में लगभग एक माह का पानी शेष है टाउनशिप में दो समय पानी देने के निर्णय लिया गया इस पर मरौदा जलाशय को भरने दो दिन पहले तांदुला जलाशय पानी छोड़ा गया है।

तांदुला से छोड़ा 800 पहुंच रहा 312 क्यूसेक पानी

तांदुला जलसंसाधन विभाग के ईई सुरेश पाण्डेय के अनुसार तांदुला जलाशय से मरौदा जलाशय को भरने 800 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है मगर मरौदा जलाशय में 312 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है तेज गर्मी की वजह से शेष पानी मरौदा जलाशय पहुंचने के पहले वाष्पीकृत हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि तांदुला जलाशय में वर्तमान में 17 प्रतिशत जलभराव है। तांदुला से मरौदा जलाशय के लिए 10 जून तक पानी दिया जाएगा।

नहर लाइनिंग के संधारण की भी दरकार

तांदुला मुख्य नहर में पानी के रिसाव को रोकने  लगभग 20 साल पहले लाइनिंग का कार्य किया गया जो वर्तमान में कई जगहों पर टूट गया गया है। इससे फिर पानी का रिसाव होने लगा वहीं नहर के अंदर कई जगहों पर कचरा व मिट्टी का पटाव हो चुका इसकी वजह से भी पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। नहर लाइनिंग के बाद से जो टूट फूट हुआ इसका अब तक संधारण नहीं हुआ है, जहां पर लाइनिंग टूट चुका उसका संधारण किए जाने की जरूरत है साथ ही जिन स्थानों पर नहर के अंदर मिट्टी एवं कचरे का जमाव हो चुका इसकी सफाई कराने की भी दरकार है ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।


अन्य पोस्ट