दुर्ग

बेमेतरा रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म
29-May-2024 3:41 PM
बेमेतरा रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 मई। दुर्ग संभाग का बेमेतरा मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा वहीं दुर्ग संभाग में अभी भी ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना बताई जा रही है जिले में आज आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी दिन भर लू चलती रही जिससे लोग नवतपा में गर्म हवाओं से बचने जतन करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान में मामूली गिरवाट के बावजूद दिन भर प्रचंड गर्मी की स्थिति रही। गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले जिसकी वजह से दोपहर में कई सडक़ों में वीरानी छाई रही तेज धूप की वजह से वाष्पीकरण बढ़ गया जिसका जल स्रोतों पर भी असर पड़ रहा है मौसम विभाग ने दुर्ग , बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के एक दो स्थानों में अभी भी ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने की संभावना है एक द्रोणिका उत्तरी पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है वहीं चक्रवाती परिसंचरण  मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ।


अन्य पोस्ट