दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मई। प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा डीएवी मॉडल कॉलेज के सहयोग से जलाराम ट्रॉफी जिला स्तरीय सीनियर ओपन एवं महिला शतरंज चैंपियनशिप के सीनियर ओपन में आशुतोष बैनर्जी एवं महिला वर्ग में मीनल साहू ने जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव, डॉ राहुल गुलाटी,आर्य शिक्षण संस्थान दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष विनीत बंसल,समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया,सुजीत खरे, फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन ने विजेताओं को नगद पुरस्कार के अलावा जलाराम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में जीवन को शतरंज का खेल बताते हुए कहा की शतरंज बौद्धिक विकास बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने राजा वजीर सहित सभी मोहरो के के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक पैदल भी वजीर वजीर बन सकता है। श्री यादव ने कहा कि शतरंज की चाल को हम अपने जीवन में अपनाए तो हम हर छेत्र में सफल होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शहर में इंडोर गेम के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना है जिसमे विभिन्न खेलों के अलावा शतरंज को भी शामिल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुलाटी ने आयोजन की सराहना करते हुए संघ के सदस्यों को बधाई दी। समाजसेवी प्रवीण भाई, विनीत बंसल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एण्ड वीमेन फिडे रेटेड चैस चैंपियनशिप 2024 के लिए चयनित खिलाड़ी कुछ इस प्रकार है-
पुरुष वर्ग छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एण्ड वीमेन फिडे रेटेड चैस चैंपियनशिप 2024 के लिए चयनित खिलाड़ी कुछ इस प्रकार है-
पुरुष वर्ग-आशुतोष बनर्जी 7 अंक, राहुल शर्मा 6 अंक, आदित्य मेश्राम- 6 अंक, मयंक सोनारे 6 अंक। महिला वर्ग - मीनल साहू- 5 अंक, इशिका आर्याना मडक़े - 4.5 अंक, काशवी जैन- 4.5 अंक, रिद्धिमा तिवारी - 4.5 अंक। इनके अलावा विभिन्न आयु वर्ग के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे- अंडर 07 फीमेल- ईशानी गोयल -1 अंक, अंडर 09 फीमेल-मानस्वी शर्मा - 3.5 अंक, आश्रिया शर्मा - 2 अंक, अंडर 11 फीमेल- कोंडप्पा हर्षिता - 3.5 अंक, पाखी भगत - 3 अंक, अंडर 13 फीमेल, परिधि लिलहरे, अंक, 2. अश्मि मेहता- 4 अंक।
अंडर 7 मेल तुषार यादव - 4 अंक, नमिश साहू - 4 अंक, अंडर 09 मेल-अक्ष लुनिया - 5 अंक, विराट अय्यर - 4.5 अंक, अंडर 11 मेल, प्रांजल सिंह 5 अंक, शिल्प कुमार घोडेशवार 4.5 अंक, अंडर 13 मेल- 1. ईशान सैनी - 5 अंक, 2. शशिन्द्र सिंह - 5 अंक।
इसके अलावा भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारी दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, दिव्यांशु उपाध्याय, मोरध्वज चंद्राकर, हरीश सोनी, ललित वर्मा, मयंक सिंह भारद्वाज, जयंता दास, त्रिलोक सोनी,गोस्वामी जी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय एवं सहायक आर्बिटर के रूप में दीपक बंजारा एवं मनोज साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।