दुर्ग

विहिप बजरंग दल की बैठक
27-May-2024 3:38 PM
विहिप बजरंग दल की बैठक

दुर्ग, 27 मई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्ग नगर की बैठक हुई। बैठक में उर्स के विषय में चर्चा हुई और बजरंगियों के बीच सेवा सुरक्षा संस्कार के विचार के साथ साथ उर्स में नहीं जाने और आगामी हिंदूहित जनहित के लिए होने वाले आंदोलन में भाग लेने की बात रखी गई।

बैठक उपरांत व्यवस्था संभालने बल प्रदर्शन के लिए लठ के साथ प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया गया। बैठक में उपस्थित बजरंग दल जि़ला संयोजक सौरभ देवांगन, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, उपाध्यक्ष आशीष शाहनी, बजरंग दल नगर सह संयोजक बलदाऊ साहू, राकेश राज, सेवा प्रमुख लोकेश सेन, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा, बलोपाशना प्रमुख आशुतोष तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख डिकेंद्र चंद्राकर सहित अन्य बजरंगी उपस्थित रहे।

अब तक 859 डाक मतपत्र मिले

दुर्ग, 27 मई। लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केन्द्रिय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 24 मई 2024 तक 838 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे। 25 मई 2024 को 21 डाक मतपत्र प्राप्त हुये है, अब तक कुल 859 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे।


अन्य पोस्ट