दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनके निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुर्ग विकासखंड के ग्राम थनौद में नवीन बोर खनन से पेयजल की समस्या दूर की गई।
विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गांव में जल संकट गहराने लगता है। जल स्तर काफी नीचे चले जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी और लगातार पानी की समस्या के लिए ग्रामवासियों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी। पानी की समस्या को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिया। जिन गांवों पानी की ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां नया बोर खनन का निर्देश दिया। जहां लेवल बहुत ही नीचे है वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए। जहां पंप खराब है उसको तुंरत सुधारने कहा गया। प्राप्त निर्देशों का पालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
समस्या से निजात दिलाने व बोर खनन हेतु मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, बूथ अध्यक्ष रघुनाथ देशमुख, टेक सिंह साहू, गिरधर निषाद, यामिनी हरमुख, नेमी दिल्लीवार बूथ संयोजक, सह संयोजक डॉ. राजेश्वर यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता तारक सिन्हा, हर्ष गिल्हरे, मानसिंग देशमुख, मुंसी सावरा, हरीश गौतम, झम्मन सिन्हा, उमेंद सिन्हा, होल्कर सिन्हा, तुकाराम सिन्हा, राजु सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, लक्की साहू, चंद्रकात सिन्हा सहित ग्रामीणजनों ने विधायक ललित चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किया।