दुर्ग

सेन समाज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
27-May-2024 3:36 PM
सेन समाज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

दुर्ग, 27 मई। छत्तीसगढ़ प्रांत सेन नाई समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला सेन समाज दुर्ग की बैठक सेन भवन शक्तिनगर में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें कुछ नीतिगत निर्णय के साथ-साथ जिले के संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।

जिला सेन समाज दुर्ग का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण आगामी जुलाई में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत त्रिवार्षिक निर्वाचन कार्य संपन्न करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत सेन नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन, प्रदेश महासचिव रूद्र सेन, प्रदेश सचिव भुवन लाल कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन, दुर्ग जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सेन सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट