दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मई। अग्रवाल समाज दुर्ग के महासचिव ललित सक्सेरिया ने बताया कि अग्रवाल समाज दुर्ग के तत्वावधान में अग्रवाल युवा मित्र मंडल द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन दुर्ग में किया गया।
इस चिकित्सा शिविर के प्रमुख अग्रवाल समाज के सचिव दीपक बंसल ने जानकारी दी कि आयुर्वेदिक में डॉ. स्नेहा केलकर और डॉ. मणि शर्मा एवं होम्योपैथिक में डॉ. सुधा बंसल ने अपनी सेवा दी। इसके पूर्व अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, संरक्षक कैलाश रूंगटा एवं युवा मंडल अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने अग्रसेन की एवं धनवंतरी भगवान प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अग्रवाल युवा मित्र मंडल के सचिव अतुल जिंदल एवं कोषाध्यक्ष अंशुल रूंगटा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में पेट, लिवर, सायटिका, सोराइसिस, पथरी, बवासीर एवं अन्य रोगों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया एवं चिकित्सकों ने उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि खानपान में सुधार कर एवं थोड़े से व्यायाम से बिना दवा के भी कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है। सर्व समाज के लिए आयोजित इस नि:शुल्क शिविर का लगभग 300 से 350 लोगों ने लाभ उठाया। सभी ने युवा मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल समाज द्वारा डॉ. स्नेहा केलकर, मणि शर्मा, सुधा बंसल का मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
श्री अग्रवाल युवा मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष मयंक अग्रवाल एवं चंकी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष अग्रसेन जयंती के अवसर युवा मंडल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जाता है। शिविर में युवा मंडल से अजय अग्रवाल, आशीष रूंगटा, लक्की अग्रवाल, चिराग गोयल, सी.ए. गौरव अग्रवाल, महिला मंडल की सरोज प्रकाश अग्रवाल, मंजू प्रेम अग्रवाल, मीना मुकेश अग्रवाल, यूथ क्लब के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं सचिव अनूप अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
संपूर्ण कार्यक्रम में कमल नारायण रूंगटा, विजय अग्रवाल, महेंद्र सक्सेरिया, बृजमोहन गोयल, प्रेम कुमार अग्रवाल, पंकज कीर्तुका, मनोज अग्रवाल, आशीष सक्सेरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।