दुर्ग

छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार
25-May-2024 3:44 PM
छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 25 मई। घर में प्रवेश कर पीडि़ता के साथ बेइज्जती करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भजी (25) को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले के अन्य आरोपी जीवनलाल एवं गणेश को पुलिस ने 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। घटना के बाद से फरार आरोपी उत्तम सोनी को भी भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता 16 अप्रैल को अपनी सहेली के घर के पास दुकान गई हुई थी। जहां पर आरोपी जीवन , उत्तम सोनी उर्फ भुजी एवं गणेश द्वारा उसके साथ छेडख़ानी की गई। पीडि़ता अपनी सहेली के साथ डर कर वापस घर आई तो तीनों आरोपी घर में प्रवेश कर उसकी बेइज्जती करते हुए छेड़छाड़ किए थे। जब पीडि़ता जोर से चिल्लाई तो तीनों आरोपी घर से भाग गए थे। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।


अन्य पोस्ट