दुर्ग

ओडिशा में मोदी की लहर, जनता भाजपा सरकार बनाने तैयार है - गजेंद्र यादव
22-May-2024 3:00 PM
ओडिशा में मोदी की लहर, जनता भाजपा सरकार बनाने तैयार है - गजेंद्र यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई।
भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने विधायक गजेंद्र यादव ओडिशा प्रवास पर है। ओडिशा ढेकानाल के प्राचीन शिव मंदिर में प्रार्थना कर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पात्र के पक्ष जनसंपर्क किया। पटनायक सरकार से परेशान ओडिशावासी बदलाव को तैयार उत्साह है, यहां भी मोदी की लहर है। जनता मोदी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने आतुर है। 

दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ओडिशा में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने दुर्ग शहर से 40 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे है। वे मोदी के विकसित भारत संकल्प के विजन को बताते हुए ओडिशा के जनता को कमल फूल छाप के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय बनाने अपील कर रहे है। 

उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की उन्नति और प्रगति के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। ओडिशा में बदलाव जरूरी है तभी युवा, महिला, किसान सहित समाज के सभी वर्ग का विकास संभव हो सकेगा। विधायक गजेंद्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ उड़ीसा के गांवों में जनसंपर्क कर उपस्थितजनों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने आव्हान किए।
 


अन्य पोस्ट