दुर्ग

हेमचंद विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 1 जून को एक दिवसीय कार्यशाला
21-May-2024 2:14 PM
हेमचंद विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 1 जून को एक दिवसीय कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 मई।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के निर्देषानुसार 01 जून को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल बिन्दुओं को समझाने हेतु कार्यशाला आयोजित करेगा। 

यह जानकारी देते हुए विवि के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि प्रदेष के विविों एवं महाविद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किया जाना है। जिसके समूचित संचालन हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से पूर्णत: अवगत कराया जाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन समस्त 161 महाविद्यालयों के लिए किया जा रहा है।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशंात श्रीवास्तव ने बताया कि इसी संदर्भ में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्यवयन प्रकोष्ठ गठित किया जा रहा है। जो विवि एवं महाविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करने संबंधी समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। 

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि 01 जून को प्रात: 10:30 बजे से आरंभ होने वाली इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने हेतु प्रत्येक महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के संयोजक तथा महाविद्यालय में प्रवेष संबंधी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी को शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। प्रत्येक महाविद्यालय से उपरोक्त 03 प्रतिभागी ही कार्यशाला में उपस्थित हो सकेंगे।

विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने बताया कि इस कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा मनोनीत दो रिसोर्स परसन भी अपनी प्रस्तुति देंगे तथा कार्यशाला के प्रतिभागियों की शंका समाधान करेंगे। डॉ. पल्टा ने 01 जून को आयोजित होने वाली इस कार्यशाला को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिन्दुओं को समझने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


अन्य पोस्ट