दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन का विपरीत असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। कभी तेज धूप व लू चलने की की स्थिति निर्मित होती है। वहीं उसी दिन शाम को बारिश भी हो जा रही है।
तापमान में एकाएक परिवर्तन होने लगा है। इससे लोगों में मौसमी बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल दुर्ग में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के कुछ जगहों पर उल्टी दस्त के भी मरीज मिले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा है। बोड़ेगांव में उल्टी दस्त नियंत्रित किया गया है। इस वजह से अब ऐसे मरीजों की संख्या में कमी आई है।
जिले के सबसे बड़े अस्पताल जिला चिकित्सालय दुर्ग में रोजाना औसतन 1200 मरीज पहुंचते हैं। यानी ओपीडी में 1200 लोग अपनी बीमारियों के इलाज के लिए पंजीयन कराते हैं। वर्तमान में मौसमी बुखार, सर्दी खांसी व उल्टी दस्त के मरीज ज्यादातर पहुंच रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 16 मई के बीच कुल ओपीडी की संख्या 3859 थी। हालांकि इस दरमियान चुनावी माहौल रहा है। इस वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी पाई गई। वही एक सप्ताह के भीतर भर्ती मरीजों की संख्या 575 बताई गई है। अब चुनाव खत्म हो चुका है, इस वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। एक दिन पहले ओपीडी में 1276 मरीज पहुंचे हुए थे।