दुर्ग
अधिक प्रॉफिट के झांसे में व्यापारी ने गवांई 1.10 करोड़
18-May-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 मई। शेयर ट्रेडिंग में दो से तीन गुना प्रॉफिट के झांसे में आकर व्यापारी ने 1.10 करोड़ रुपए की रकम गवां दी। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर निवासी एक व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। बताया जाता है कि उसका पुठ्ठे का कारखाना है। लगभग चार माह पहले उससे बादमाशों ने कॉल के माध्यम से संपर्क किया।
खुद को शेयर कंपनी के एजेंट बताकर दो से तीन गुना रिटर्न का झांसा दिया। बातों में आकर व्यापारी उनके बताए खातों में लगातार रकम डालता रहा। लेकिन दो से तीन माह गुजरने के बाद कोई रिटर्न नहीं आया। इस पर उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इस पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है। सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू की टीम जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे