दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई। जिले के सहकारी समितियों में अब तक सोयाबीन का बीज नहीं पहुंच पाया है जबकि1 अप्रैल से खाद बीज का अग्रिम उठाव शुरू हो चुका है जिले सहकारी समितियों में वर्तमान में सिर्फ धान का ही बीज उपलब्ध वह भी समुचित मात्रा में भण्डारण नहीं हो पाया वर्तमान प्रतिदिन समितियों में बड़ी संख्या किसान खाद बीज के लिए पहुंच रहे समितियों में बीज की समुचित उपलब्धता नहीं होने की वजह से किसानो को परेशान होना पड़ रहा है।
ग्राम डोडक़ी निवासी कृषक जीवन लाल वर्मा का कहना है कि उनके क्षेत्र में बहुत से किसान सोयाबीन की फसल लेते हैं वहीं धान की भी अलग-अलग प्रजाति की फसल लेते हैं मगर धान बीज की भी समुचित उपलब्धता नहीं है जो किसान खाद - बीज लेने पहुंच रहे उन्हें मजबूरन सिर्फ खाद लेकर जाना पड़ रहा है ऐसे में उन्हें पुन: बीज लेने आना पड़ेगा इसमें किसानों को बीज के लिए अतिरिक्त परिवहन व्यय का बोझ उठाना पड़ेगा साथ ही समय भी अलग लगेगा कृषक रवि प्रकाश ताम्रकार का कहना है कि हर किसान चाहता है कि एक ही बार में समिति से बीज एवं खाद का एक साथ उठाव करे ताकि उनका समय एवं परिवहन का खर्च बचे उन्होंने मांग किया कि तत्काल समितियों धान के सभी किस्मों के अलावा सोयाबीन, अरहर, उड़द आदि की बीज उपलब्ध करा।
समितियों में साढ़े नौ हजार क्विंटल बीज उपलब्ध
जानकारी के अनुसार जिले सहकारी समितियों में अब तक 11 हजार 652 क्विंटल धान बीज का भण्डारण किया जा चुका इनमें किसानों द्वारा 2091 क्विंटल धान बीज का अग्रिम उठाव कर लिया है वर्तमान में 9561 क्विंटल धान बीज विभिन्न समितियों में शेष है सोयाबीन एवं अन्य फसलों की बीज का अब तक भण्डारण नहीं हुआ है।
जिले में 39775 क्विंटल बीज की जरूरत
किसानों से मांग के अनुसार जिले में सभी प्रकार की फसलो के कुल 39 हजार775 क्विंटल बीज की मांग है जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रक्रिया केन्द्र रुआबांधा में समितियों में भेजने के बाद अभी भी 23हजार क्विंटल से अधिक धान बीज उपलब्ध है इसी प्रकार सोयाबीन 36, उड़द2.40, सन 3.50 क्विंटल उपलब्ध है 11000 क्विंटल बीजों की आपूर्ति राज्य के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों से की जा रही है।