दुर्ग

हेमा सिन्हा का दसवीं में 91.16 फीसदी अंक
17-May-2024 2:39 PM
हेमा सिन्हा का दसवीं में  91.16 फीसदी अंक

उतई, 17 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई की छात्रा हेमा सिन्हा जो कि नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 03 में रहती है। उन्होंने ने कक्षा दसवीं में 91.16 फीसदी लेकर अपने विद्यालय तीसरे स्थान पर रही।

सुविधा के अभाव होने पर भी मिली सफलता
हेमा ने बताया कि पिता जसवंत सिन्हा मेसन काम करती है वही माँ छोटे से पान ठेला चलती हैं। जिनसे उनका घर चलता है। हेमा रोजाना स्कूल में शिक्षको द्वारा पढ़ाए उसी को पढ़ कर तथा उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार ही घर पर रोजना यह मुकाम हासिल किया ।

डॉक्टर बनाने का चाहती है हेमा
हेमा से बात करने बताती की उसे बड़े होकर डॉ. बनने का सपना है। जिससे लोगों की सेवा कर सके उसके लिए उन्होंने आगे की पढ़ाई बायो लेकर पढ़ाने की बात कही और कहा कि में अभी नीट की तैयारी में लग गई हूं। जिससे मेरा नीट के माध्यम चयन हो सके। हेमा की उपलब्धि पर उनकी प्राचार्य चन्द्रकिरण साहू, कक्षा शिक्षक सरला मंढ़रिया व आप पास के लोगों ने बधाई दिया और सभी लोगों ने उज्ज्वल भविष्य के कामना किया।


अन्य पोस्ट