दुर्ग

आईसीएसई बोर्ड में माही रही प्रथम
14-May-2024 10:17 PM
आईसीएसई बोर्ड में माही रही प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 14 मई। धमधा ब्लाक के ग्राम ठेंगाभाट की माही राजपूत ने आईसीएसई बोर्ड में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वे स्व. बेनी सिंह राजपूत के पौत्री एवं मनोज सिंह के सुपुत्री हैं।

उन्होंने आईसीएसई बोर्ड 12वीं में 86 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। वे रॉयल किड्स कांवेंट स्कूल राजनांदगांव में  पढ़ती है और पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की हैं। गौरतलब है कि देश में तीन तरह के बोर्ड संचालित हैं, जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई केंद्रीय स्तर के बोर्ड हैं, तीसरा बोर्ड राज्य के बोर्ड होते हैं। आईसीएसई बोर्ड इंटरनेशनल बोर्ड माना जाता है, छत्तीसगढ़ के चुनिंदा शहरों के प्रसिद्ध स्कूलों में ही आईसीएसई बोर्ड लागू है। इसमें प्रथम आने पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी है और इसे गांव की सुपुत्री के लिये बड़ी उपलब्धि बताया है।


अन्य पोस्ट