दुर्ग
कलेक्टर ने संबंधित अफसरों को दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मई। सरपंच भूपेन्द्र रिगरी के नेतृत्व में नगपुरावासी कलेक्टोरेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर के ज्ञापन सौंपकर बार-बार नल-जल पाईप लाईन को फोडऩे से ग्रामवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पाने शिकायत की इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम नगपुरा में ए.डी.बी. योजना के तहत सडक़ चौडीकरण, नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्यों के तहत नाली निर्माण हेतु सडक़ किनारे गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा है जिसमें नल-जल पाईप लाईन को बार-बार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जिससे पानी टंकी में पानी का भराव नहीं हो पा रहा है। इससे गांव में भारी पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पाईप लाईन बनाने के लिए बोलने पर उक्त समस्या का निदान नहीं किया जा रहा तथा ए.डी.बी. एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एक-दूसरे के ऊपर उक्त कार्य को करने का हवाला देकर मामले को टाल देते है।
अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण उन्होंने कहा कि ए.डी.बी. एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के बीचआपसी ताल में नहीं होने के कारण ग्रामवासियों को उक्त भीषण गर्मी में पीने की पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पूर्व में भी उक्त समस्या को लेकर सभी ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए थे।
बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है उन्होंने मांग किया कि ग्रामवासियों के उक्त समस्या को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को मार्गदर्शन व दिशा निर्देश देकर पीने के पानी व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जाए।