दुर्ग

कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि
13-May-2024 3:11 PM
कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 मई। जिले के कई क्षेत्रों में कल बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई इससे मूंग, धान एवं सब्जियों की फसल को नुकसान की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों तक ओलावृष्टि व अंधड़ की गतिविधियां जारी रह सकती है।

धमधा क्षेत्र ग्राम परसबोड़ निवासी कृषक दानेश्वर साहू ने बताया कि परसबोड़, घोठा ,सुखरी, पेंड्रावन, गोरपा सहित आसपास क्षेत्र के अनेक गांवों में शाम चार बजे से बारिश हो रही है अनेक ग्रामों में ओला वृष्टि भी हुई उनका कहना है उनके सहित क्षेत्र के अनेक किसानों ने मूंग की फसल ली है। इसमें फूल आ रहा जिसे नुकसान पहुंचा वहीं गर्मी धान की फसल कटाई चल रही, जिसे भी नुकसान की संभावना है आज शाम जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज अंधड़ भी चला।

जानकारी के अनुसार एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर है, वहीं एक द्रोणिका वायु पूर्वी मप्र से विदर्भ मराठ वाड़ा आंतरिक कर्नाटक एवं तमिलनाडू होते हुए सेमेरियन क्षेत्र में 0.9 किमी की ऊँचाई में फैला है। इससे ओला वृष्टि एवं अंधड़ की संभावना है।

पारा धड़ाम से गिरकर 38.6 डिग्री पर पहुंचा

दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान गिर कर 38.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री कम है वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक ओला वृष्टि होने एवं अंधड़ चलने की संभावना व्यक्त की है।


अन्य पोस्ट