दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 11 मई । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2023- 24 का परीक्षा परिणाम अंग्रेजी माध्यम का 100 प्रतिशत तथा हिंदी माध्यम का 95 प्रतिशत रहा।
अंग्रेजी माध्यम की तान्या देवांगन पिता ओंकार लाल देवांगन ने 575 अंकों के साथ 95.8 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा महिपाल ने गणित विषय में 100 अंक अर्जित कर 93.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। हिंदी माध्यम से लीना साहू ने 90.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है हिंदी माध्यम से ही याचना ने गणित में 100 अंक अर्जित किया है।
इसी प्रकार 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम अंग्रेजी माध्यम का 95 प्रतिशत तथा हिंदी माध्यम का 95 प्रतिशत रहा। अंग्रेजी माध्यम के गणित संकाय से जान्हवी क्षत्रे पिता रविंद्र क्षत्रे ने 82.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जीव विज्ञान से शुभराज पिता निलेश रंजन ने 77.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स संकाय से मयंक साहू पिता वीरेंद्र कुमार साहू ने 66.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी माध्यम के गणित संकाय से यवंतिका ने 75 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय से दुर्गा पाल ने 72 फीसदी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया , तथा कॉमर्स संकाय से रेखराज ने 84.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य मिनी गोपीनाथन ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि सभी बच्चों में असीम संभावनाएं व योग्यताएं होती है उन योग्यताओं को निखारने की आवश्यकता है फिर सभी बच्चे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने समस्त शिक्षकों को भी बधाई दिया और कहा कि किसी भी संस्था का परिणाम तभी बेहतर होता है जब शिक्षक अपने निजी स्वार्थ को छोडक़र अपने कर्तव्यों का निर्वहन तल्लीनता से करते हैं। ग्राम के पार्षद लोकेश साहू ने भी शत प्रतिशत परिणाम हेतु विद्यालय एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।