दुर्ग
महिला से मारपीट, दो के खिलाफ जुर्म दर्ज
10-May-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 10 मई। बीती रात पुराने मुकदमे में गवाही देने की बात को लेकर एक महिला से जमकर मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
छावनी थाना एसआई वरूण देवता ने बताया कि सुंदर नगर केम्प-1 चर्च के सामने रहने वाली 42 वर्षीय महिला का उसके घर के पास बी चुका और एस शोभा ने एक राय होकर पुराने केश में गवाही देने की बात को लेकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने महिला का बाल पकडक़र घसीटते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। महिला के सिर, पीठ, गाल, हाथ और घुटने में चोट आई है। उसके पति एस सुभाष और पड़ोसी रीता ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे