दुर्ग

रमेश कुमार देवांगन ने की देहदान की घोषणा
10-May-2024 4:23 PM
रमेश कुमार देवांगन ने की देहदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 मई। कुरुद दुर्ग निवासी रमेश कुमार देवांगन ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख,सुरेश जैन व हरमन दुलई को सौंपी। दुर्ग जिला चिकित्सालय के  सीएमएचओ डॉ.  जे पी  मेश्राम ने  रमेश कुमार देवांगन को प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया। नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने रमेश कुमार देवांगन के देहदान के निर्णय की सराहना की।

 सीएमएचओ डॉ . जे पी  मेश्राम ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन के अभियान से समाज में नेत्रदान ,देहदान व् त्वचा दान हेतु जागरूकता बढ़ी है।

नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन के सभी सदस्य ऊर्जावान हैं एवं इनके साथ कार्य करने का अनुभव प्रेरणा दायक  रहा।

 रमेश कुमार देवांगन ने  कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज अपनी  देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी आँखों से दो  लोगों को नई रौशनी मिलेगी  व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो मेरा  जीवन सार्थक होगा

सुरेश जैन ने कहा - रमेश कुमार देवांगन के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के पियूष मालवीय ने कहा  हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु  सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख,पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने  रमेश कुमार देवांगन   के निर्णय की तारीफ की व  रमेश कुमार देवांगन  को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट