दुर्ग
बाईक की ठोकर से महिला घायल
08-May-2024 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 8 मई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम केजीएन बिरयानी दुकान के पास जीई रोड क्रास कर रही महिला को रायपुर से दुर्ग आ रही मोटर सायकल ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे घायलावस्था में शासकीय अस्पताल सुपेला लाया गया जहां से आज दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला की पहचान तोरण बाई (45) निवासी चंद्रमा चौक, शिवाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई है। देर रात खुर्सीपार थाना पहुंच तोरण के पति केजहा राम बंजारे (50) ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे