दुर्ग

स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर जागरूकता का दिया संदेश
05-May-2024 3:29 PM
स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर जागरूकता का दिया संदेश

सभी से मतदान करने की अपील 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 मई।
निगम भिलाई-चरौदा में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। 

‘मजबूत लोकतंत्र -सबकी भागीदारी’  इसी उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा दैनिक अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हर उम्र के मतदाताओं को वोट देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से अवगत कराया जा सके।

निगम कार्यालय से नगर भ्रमण पर निकली रैली ने प्रेरक स्लोगन के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने का कार्य किया है। लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने वाले हम भारत के नागरिक स्वतंत्र, निर्भीक और किसी प्रकार के प्रलोभन से मुक्त रहकर आपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और सभी को मतदान करने प्रेरित करेंगे। इस संकल्प रैली के साथ निगम के कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता मित्र, जल कार्य, वाहन शाखा के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


अन्य पोस्ट