दुर्ग
बाइक पर अवैध देशी मदिरा ले जाते आरोपी पकड़ाया
05-May-2024 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 मई। मोटरसाइकिल पर रखकर देशी मदिरा ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से 49 नग देशी मदिरा शराब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक थाना मोहन नगर क्षेत्र में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर रखकर 49 नग देसी मदिरा जिसकी कीमत लगभग 5390 रुपए है को लेकर जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सी एम 1531 को उरला रोड नदी किनारे रोकर आरोपी जितेंद्र कुमार देशमुख निवासी ग्राम नगपुरा को पकड़ा। उसके पास से अवैध शराब जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे