दुर्ग

डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है-ईश्वर साहू
05-May-2024 2:33 PM
डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है-ईश्वर साहू

साजा विधायक के साथ जनसम्पर्क पर निकले विधायक ललित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 मई।
दुर्ग लोकसभा सांसद प्रत्याशी  विजय बघेल के पक्ष में साजा के  विधायक ईश्वर साहू  के साथ विधायक ललित चंद्राकर ने जन सम्पर्क किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा- भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, नए भारत की रूप रेखा है। यह देश सेवा का रोड मैप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की गारंटी है। 

चर्चा के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भाजपा का संकल्प पत्र वितरित कर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मत प्राप्त करने का आग्रह किया और दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल जी को भारी मतों विजायी बनाने की अपील की।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की तीन माह की सरकार  ने लगातार जनहित में निर्णय लेकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत, दो वर्ष का बकाया बोनस प्रदान जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। देश और प्रदेश की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए श्री चंद्राकर ने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
 


अन्य पोस्ट