दुर्ग
दुर्ग, 3 मई। भारत विकास परिषद दुर्ग के अध्यक्ष बनने पर सुरेश कोठरी एवं छत्तीसगढ़ मंच के संरक्षक एवं जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी को भारत विकास परिषद के सचिव बनने पर तथा हर्ष जैन को कोषाध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है एवं विश्वास जताया की इनके कार्यकाल में शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत,दिनेश जैन,संजय खंडेलवाल, गुलाब चौहान, हरीश सोनी, युनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, बाबू भाई, गुरमीत सींग भाटिया, आर के ताम्रकार, एस के भगत, ललित वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर, जयंता दास, दिव्यांशु उपाध्याय, दिलीप सिंग भाटिया, जवाहर सिंह राजपूत एवं अन्य लोगो ने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश कोठरी, सचिव तुलसी सोनी कोषाध्यक्ष हर्ष जैन को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।