दुर्ग

लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी की वार्षिक सामान्य सभा 5 को
03-May-2024 3:52 PM
लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी की वार्षिक सामान्य सभा 5 को

दुर्ग, 3 मई। लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक कार्यालय रिंगनी में 5 मई को दोपहर 3 बजे से रखी गई है, जिसमें समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान करने को कहा गया है।

समान्य सभा बैठक में समिति के बैठक हेतु सभापति का चयन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2023- 24 के आय व्यय की जानकारी, समिति के सचिव द्वारा सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी पर चर्चा, पंजीयन शुल्क धारा 27/28 फार्म वर्ष 2024 जमा करने पर चर्चा, वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने पर चर्चा, कार्यालय संधारण पर चर्चा, वर्ष 2024 मे समिति के स्थापना दिवस 05 दिसम्बर को मनाने संस्कृति विभाग रायपुर से अनुदान राशि की मांग पर चर्चा, प्रबंधकारिणी सदस्यों का चुनाव वर्ष 2024-29 हेतु चर्चा अन्य अध्यक्ष की अनुमति से।

समिति के सचिव रोहित निषाद ने बताया कि जो सदस्य 3 वर्ष तक निरंतर सामान्य सभा की बैठक में अनुपस्थिति होने पर उनकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। बैठक में सदस्यों द्वारा जो भी प्रस्ताव, सुझाव, विचार रखना चाहते है उन्हें लिखित रुप में लाने कहा है।


अन्य पोस्ट