दुर्ग

अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज
02-May-2024 2:54 PM
अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 मई। शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रार्थी की अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली । प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वार्ड नंबर 13 मकान नंबर 140 सुर श्रृंगार के पीछे आर्य नगर दुर्ग का रहने वाला है। उसके घर मे शादी का कार्यक्रम होने से  21 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे उसके नाम से रजिस्टर्ड मोटर सायकल स्पलेंडर प्लस सेल्फ स्टार्ट ग्रे ब्लैक को हेण्डल लाक करके घर के बाहर खड़ी कर शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गया था। रात 11.30 बजे देखा तो उसकी मोटर सायकल खड़ी किये हुए स्थान पर नहीं थी। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10000 रुपए आंकी गई है।

इसी तरह जीआरपी चौकी में प्रार्थी रितेश राम निवासी माया नगर रिसाली ने शिकायत दर्ज कराई है कि 29 अप्रैल की दोपहर को वह स्टेशन पर किसी परिचित को लेने गया हुआ था। उसने रिजर्वेशन काउंटर के पास अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह स्टेशन के भीतर चला गया। जब वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। उल्लेखनीय कि एक दिन पूर्व ही एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना की टीम को कुछ मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल चुकी है। इसके बाद भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं।


अन्य पोस्ट