दुर्ग
मतदाता जागरूकता के होर्डिंग और एडवरटाइजिंग के लिए बनी सहमति
29-Apr-2024 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत विगत 27 अप्रैल को मतदाता जागरूकता के होर्डिंग के लिए नगर निगम और एडवरटाइजिंग एजेंसी के साथ बैठक ली गई, जिसमें नगर निगम एण्ड एडवरटाइजिंग एजेंसीज ने 1 से 7 मई तक मतदान अपील के होर्डिंग्स लगाने की सहमति दी। साथ ही दोनों के द्वारा सहमति दी गई कि जिन संस्थानों द्वारा मतदान के पश्चात डिस्काउंट दिया जा रहा है। उन्हें उक्त अवधि के लिए मांग पर फ्री में एडवरटाइजिंग स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे