दुर्ग
एटीएम में तोडफ़ोड़ करने वाले 2 गिरफ्तार
26-Apr-2024 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल। इक्वटस स्मॉल फाइनेंस बैंक एटीएम में तोडफ़ोड़ करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
मोहन नगर थाना प्रभारी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रार्थी शुभम कुमार सोनी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा आर्य नगर स्थित इक्वटस स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ किया है।
पुलिस ने धारा 427, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। पुलिस द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के बाद आरोपी विक्रम सिंह (22) तथा राकेश कुमार सिंह (38) को पकडक़र पूछताछ में लिया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे