दुर्ग

जनभागीदारी के बिना बीमारियों से मुक्ति नहीं मिल सकती
26-Apr-2024 2:21 PM
जनभागीदारी के बिना बीमारियों से मुक्ति नहीं मिल सकती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 अप्रैल।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर निगम भिलाई सभागार में आयोजित कार्यशाला में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि जनभागीदारी के बिना जलजनित बीमारियों से मुक्ति नहीं मिल सकता इसके लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।

विश्व मलेरिया दिवस पर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जोन 1 एवं 3 के श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समुह एवं स्वास्थ अमले ने रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ को वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया। निगम सभागार में  ए.एन.एम, शहरी समन्वय, मितानिन प्रशिक्षक, स्वास्थ संयोजक, निगम के मैदानी स्वास्थ अमला को डॉ सी.बी.एस.बंजारे, डी.पी.एम. संदीप ताम्रकार, रीता सोनवानी,के.के.यादव, हितेन्द्र कोसरे, धर्मेंद्र मिश्रा, के.के सिंह,व्ही.के.सेमुअल ने  वेक्टर जनित रोग एवं मच्छर नियंत्रण हेतु आवश्यक उपया बताया।

कार्यशाला में जोन स्वास्थ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, जिला स्वास्थ विभाग तथा बी.एस.पी.के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट