दुर्ग
एक्टिवा की चोरी, आरोपी को जेल
21-Apr-2024 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अप्रैल। एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।
सांई नगर चिखली निवासी गुरसिमन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता हरजीत कौर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सी एफ 1460 को हैंडल लॉक करके खड़ी कर गुरुद्वारा में कीर्तन करने गई हुई थी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस निकली तो देखा उसकी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 40000 रुपए आंकी गई थी। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी गई थी। टीम ने साजा बेमेतरा निवासी आरोपी रवि ढीमर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे