दुर्ग
मृतक के परिजन को मिली 4 लाख की मदद
16-Apr-2024 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 अपै्रल। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान नं. 292 कचहरी वार्ड नं. 39 डिपरापारा तहसील व जिला दुर्ग निवासी सागर चौधरी की विगत 23 जून 2023 को महमरा एनीकट में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. सागर चौधरी के माता सुनिता को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे