दुर्ग
फारूक चौधरी के घर पर गजेंद्र यादव ईद की बधाई देने पहुंचे
12-Apr-2024 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 अप्रैल। शहर विधायक गजेंद्र यादव ईद के मौके पर तकिया पारा में चंडी शीतला मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं समाजसेवी फारुख चौधरी के निवास पर ईद की बधाई देने पहुंचे। जहां उनका फारुख चौधरी द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं समस्त मोहल्लेवासियों को विधायक गजेंद्र यादव ने ईद की मुबारकबाद दी। समस्त लोगों ने ईद की सेवई का आनंद लिया। इसमें मुख्य रूप से विधायक गजेंद्र यादव, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ, किशोर, अतुल पहाड़े, अनिकेत यादव, विजय ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष चंडी शीतला मंडल एवं मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे