दुर्ग
संत रतनमुनि जन्म महोत्सव 17 को
10-Apr-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत गुरुदेव रतन मुनि महाराज का 92 वां जन्म महोत्सव उनोदरी तप एवं सामायिक दिवस के साथ 17 अप्रैल को जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग गुणानुवाद सभा के रुप में मनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के भगवान कहे जाने वाले साधुता के स्वामी के इस जन्म महोत्सव इस में उप प्रवर्तक डॉ. सतीश मुनि एवं अन्य मुनि वृंद शुक्ल मुनि, रमण मुनि एवं आदित्य मुनि महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संध के अध्यक्ष धर्मचंद लोढ़ा एवं मंत्री राकेश संचेती ने छत्तीसगढ़ श्रमण संघ के सभी संधों से जन्म महोत्सव में उपस्थिति का आह्वान किया है। आयोजित गुणानुवाद सभा में तीन सामायिक साधना के अलावा जीवदया के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे