दुर्ग
सांसद ने श्रीराम भजन का लिया आनंद
08-Apr-2024 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 अप्रैल। पद्मनाभपुर में श्रीराम कथा के समापन दिवस में प्रभु श्रीरामचंद्र के राज्याभिषेक देखने दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए। उन्होंने कहा स्वामी जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का जो वाचन इस दुर्ग की पावन धरा पर हुई उससे दुर्ग की जनता धन्य हो गई।
सांसद ने कहा कि इतने अच्छे कथाकार को भला हम कैसे बिदा कर सकते हैं। दुर्ग वालों के प्रति स्वामीजी के संबंध मात्र 7 दिवस में प्रगाड़ हो गये हैं। अतिशीघ्र हम सभी स्वामी जी को पुन: अपने बीच आमंत्रित करते हैं। अपने वक्तव्य में सांसद ने कहा कि जब भी मैं गुजरात जाऊंगा तो सूरत में आपके आश्रम अवश्य आऊंगा और जहां आपने श्रीराम जी को साधा है उस सिद्धपीठ के दर्शन लाभ अवश्य करूंगा। श्रीराम भजन के सुमधुर संगीत पर सांसद के साथ नृत्य कर कार्यकर्ता भी आंनदित हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे