दुर्ग
धारदार हथियार से छात्र पर वार, जांच
04-Apr-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 अप्रैल। मोहन नगर थाना अंतर्गत बुधवार को बीआईटी कॉलेज के एक छात्र पर कुछ अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर दिया इससे उसे चोटे आई और छात्र को इलाज के लिए पल्स हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।
पुलिस के मुताबिक दीपक नगर के एक गल्र्स हॉस्टल के पास बीआईटी कॉलेज का छात्र शौर्य शुक्ला खड़ा हुआ था। इसी दौरान कुछ आरोपी वहां पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर वार कर दिये। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के कारणों का पता कर रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे