दुर्ग

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
29-Mar-2024 2:39 PM
महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च।
घर में जबरन घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  354, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता रंग गुलाल खेल कर बाथरूम गई हुई थी। घर में उसका पति भी था। इसी दौरान आरोपी रवि उफऱ् रोहित कालसपे 26 वर्ष निवासी रायपुर नाका मस्जिद के पास  उसके घर पहुंचा और बाथरूम के दरवाजे को जबरन धक्का लगाया, इससे दरवाजा खुल गया।  

आरोपी घर के भीतर प्रवेश कर महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति आया। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत तुरंत डायल पदमनाथपुर थाना को दी गई। पीडि़ता की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  452,354 के तहत अपराध दर्ज किया।

 

 


अन्य पोस्ट