दुर्ग

भाजपा का होली मिलन समारोह
28-Mar-2024 4:13 PM
भाजपा का होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 मार्च।
रानीतराई सरपंच निर्मल जैन व धनराज साहू के नेतृत्व में ग्राम असोगा स्थित सेलेब्रेशन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों और रंगों की जमकर होली खेली।

इस होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में अध्यक्षता दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितने वर्मा ने किया। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर,रोहित साहू, लोकमणी चंद्राकर ने उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाई चारा बढ़ता है। यह त्यौहार हमारे सभी दुखों की निवृत्ति का त्यौहार है। त्यौहारों और पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने से उनका महत्व और बढ़ जाता है। संसद ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं रंग लगाकर होली की बधाई और मंगल कामनाएं दीं साथ फाग गीतों पर खूब नगाड़ा बजाए जिसमें उनका साथ जिला भाजपा अध्यक्ष जितने वर्मा, लोकमणी चंद्राकर, रोहित साहू, रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, धनराज साहू और सभी भजपा कार्यकर्ताओं ने दिया।
 


अन्य पोस्ट