दुर्ग

ठोकर से बाइक चालक की मौत
24-Mar-2024 3:59 PM
ठोकर से बाइक चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च।
पोटिया से होते हुए पुलगांव जा रहे मोटरसाइकिल चालक युवक को भारती कॉलेज के सामने चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जमकर ठोकर मार दी। इससे युवक को गंभीर चोटें आई और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद डायल 112 वाहन की मदद से युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक आबकारी कार्यालय के पीछे शनिचरी बाजार वार्ड नंबर 31 निवासी प्रार्थी संजय समुन्दरे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नगर निगम दुर्ग में सफाई का काम करता है। 22 मार्च की शाम लगभग 5:30 बजे उसका छोटा भाई नारायण समुन्दरे 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 07 सी एम 3733 से पोटिया चौक होते पुलगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान भारती कॉलेज के पहले नाले के पास जब वह पोटिया रोड पहुंचा उसी समय पुलगांव की ओर से आ रही हुंडई  आई 10 कार क्रमांक सीजी 07 सी के 6571 के चालक ने कार को लापरवाही पूर्वक  चलाते हुए नारायण की मोटरसाइकिल को जमकर ठोकर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रांसफार्मर घेरकर अवैध दुकान को हटाया 
भिलाई नगर। एक व्यवसायी द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर को घेरकर रंग गुलाल की दुकान अवैध तरीके से लगा रखा है। जिसकी शिकायत भी मिला थी। राजस्व टीम ने विद्युत ट्रांसफार्मर को मुक्त कराते हुए अवैध दुकान हटवा।

इस अवसर पर राजस्व विभाग जोन 3 की टीम एवं पुलिस बल  उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट