दुर्ग

भारती विवि में महिला दिवस आयोजित
20-Mar-2024 4:07 PM
भारती विवि में महिला दिवस आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 मार्च। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के विशाखा सेल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज सेविका और महिला उद्यमी पद्फुलबासन देवी यादव अध्यक्ष, मां बम्लेश्वरी महिला समिति को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के विशाखा सेल की समन्वयक  डॉ. राजनायडू ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय दिया।

इस अवसर पर डॉ. आर.एन. सिंह डायरेक्टर अकादमिक ने कहा कि विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। माननीय कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने कहा कि पद्मश्री फुलबासन देवी यादव के बारे में जितनी तारीफ की जाए कम है। विशिष्ट अतिथि (मां बम्लेश्वरी महिला समिति की डायरेक्टर) जनिया बाई ने कहा कि सिर्फ बड़े सपने देखने से वे पूरे नहीं होते, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में जो लक्ष्य चुनें उसके लिए पूरी मेहनत करें।

मुख्य अतिथि पद्श्री कुलबासन देवी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। सही दिशा में सकारात्मक प्रयास से सब कुछ संभव है। जिन्दगी में पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षा का उपयोग करना भी बहुत मायने रखता है। उन्होंने अपने जीवन संघर्ष को सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने स्वरचित गीत ‘जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो, आगे-आगे बढऩा है तो हिम्मत हारे मत बैठो’ गाकर सुनाया।

धन्यवाद ज्ञापन ज्वाइंट डायरेक्टर शालिनी चन्द्राकर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विशाखा सेल के सदस्यों डॉ. गुरु सरन लाल, डॉ. स्वाति पाण्डेय, डॉ. निधि वर्मा, निशा पटेल, दुर्गा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट