दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 मार्च। पाटन राज मनवा कुर्मी समाज युवा कार्यकारिणी द्वारा जनपद पंचायत पाटन के सामने बने आडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ होली मिलन का आयोजन रखा था।
विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में पंदर से हितेश वर्मा, सहायक प्राध्यापक कुर्मी गुंडरा से निखिल वर्मा, भोमिकीविद खनिज विभाग, छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया से अभिनेता नवागांव से जागेश वर्मा, खेल के क्षेत्र में मर्रा से धीरेंद्र वर्मा, अंतरराष्ट्रीय योग प्लेयर, अरसनारा से कुमारी संगम वर्मा गोल्डमेडलिस्ट कराटे, फुटबाल स्टेट प्लेयर दरबार मोखली से देविका बंछोर, वाइल्डलाइफ पंछी संरक्षण एवं फोटो ग्राफी के क्षेत्र में मर्रा से राजू वर्मा एवम काजल वर्मा, व्यापार के क्षेत्र में उतई से वर्मा बोरवेल प्रेम वर्मा, मोरध्वज वर्मा, कृषि पशुपालन के क्षेत्र में कसही से मुकेश बंछोर, पंदर से संतोष वर्मा, संजू वर्मा, गायन के क्षेत्र में खर्रा से शिल्पा वर्मा, पत्रकारिता एवम टीवी चैनल के क्षेत्र में करगा से सुभम वर्मा, खर्रां से टिकेंद्र वर्मा, सेलूद से बलराम वर्मा, अशोगा से भेद वर्मा, राजनीति समाज सेवा के क्षेत्र में देवादा से सरपंच उर्वशी वर्मा, बठेना से सरपंच साधना वर्मा, चंगोरी से सरपंच यामिनी वर्मा, सरपंच कसही से राकेश आडिल, दरबार मोखली से सरपंच आशीष बंछोर।
अखरा से समाज सेवक केदार कश्यप, खोपली से रंजना वर्मा, अमरीका वर्मा चित्रकारी में छाटा से मानसी वर्मा, स्वास्थ्य विभाग पाहंदा झा से डॉ हर्षा वर्मा सातरा से मानसी वर्मा देश सेवा के लिए पूर्व सैनिक दरबार मोखली से संदीप बंछोर गभरा से अमित वर्मा छाटा से उदय वर्मा कंस्ट्रक्शन के छेत्र में बेलोदी से भूपेंद बघेल पंदर से रोशन वर्मा कुर्मी गुंडरा से टोकेंद वर्मा बोरिद से प्रवीन वर्मा गुजरा से प्रमोद वर्मा के अलावा अन्य प्रतिभावान युवक-युवतियों का सम्मान अतिथियों द्वारा मोमेंटो भेट कर किया।
होली मिलन कार्यक्रम में एकता फाग मंडली बकली धमतरी की मनमोहक प्रस्तुति हुई जिसमें सभी स्वजातीय जमकर झूमे सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष कुर्मी समाज सीता राम वर्मा अध्यक्षता कार्यवाहक राज प्रधान पाटन राज ओमप्रकाश वर्मा विशेष अतिथि पूर्व राज प्रधान पाटन राजगण अमरचंद वर्मा राजाराम नायक जवाहर वर्मा मेहतर वर्मा थे कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा कार्यकारिणी के सदस्य राकेश आडिल संतोष वर्मा सुनील वर्मा अज्जू वर्मा टोकेंद्र वर्मा दुष्यंत वर्मा शेखर वर्मा, निक्कू वर्मा संदीप वर्मा महिला अध्यक्ष कामिनी धुरंधर के आलावा युवा एवं महिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।