दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मार्च। दुर्ग विधानसभा के नागरिकों को सरकार से बड़ी सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव ने डामरीकरण, नाली, पुलिया व सीसी रोड बनाने 10.67 स्वीकृति दिलाई है। शहर में वृहद स्तर पर होने वाले विकास कार्य से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा। उरला क्षेत्र में स्थित खेल मैदान का विकास करने 2 करोड़ राशि मिली है।
शहर के नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने मांग किये थे जिस पर विधायक गजेंद्र यादव ने निगम से प्रपोजल तैयार कराकर शासन से राशि स्वीकृत कराए। अच्छी बात है की होली त्योहार के पूर्व शहर के विकास के लिए मिले राशि से विकास कार्य करने टेंडर भी लग गया है।
लगभग 4.38 करोड़ से सडक़ों का डामरीकरण कार्य होगा, जिससे वाहनों के आवागमन सुगम होगा। लगभग 3.08 करोड़ से नाली - पुलिया के लिए स्वीकृति मिली। अब जल जमाव तथा बारिश का पानी अपने गतंव्य की ओर प्रवाहित होंगी।
लगभग 2.00 करोड़ से सीसी रोड बनेगा। वार्ड की गलियों में सीमेंटिकरण रोड बनने से वार्ड साफ सुथरा नजर आएगा तथा कीचड़ से निजात मिलेगा।
उरला क्षेत्र में व्यवस्थित खेल मैदान की मांग की जा रही थी, शासन से स्वीकृत राशि से उरला के मैदान को संवारा जायेगा। दर्शकों के बैठक व्यवस्था के हाईमास्क लाइट्स लगाई जाएगी। मैदान की स्थिति सुधरने से क्षेत्र के खिलाडिय़ों को अभ्यास करने का स्थल मिलेगा।