दुर्ग

भिलाई के रस्साकशी खिलाड़ी राहुल को शहीद पंकज विक्रम सम्मान
16-Mar-2024 4:01 PM
भिलाई के रस्साकशी खिलाड़ी राहुल को शहीद पंकज विक्रम सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण व युवा कल्याण विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, छत्तीसगढ़ खेल मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह में छत्तीसगढ़ रस्साकशी से पहली बार राहुल राजपूत को शहीद पंकज विक्रम सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि 25000 ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने शहीद पंकज विक्रम सम्मान मिलने पर खिलाड़ी राहुल राजपूत को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट