दुर्ग
डूबने से युवक की मौत
16-Mar-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 मार्च। थाना नंदनी क्षेत्र के ग्राम नंदनी खुंदनी में पत्थर खदान के पास एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम दुर्ग की सूचना पर ग्राम नंदनी खुंदनी के पत्थर खदान में व्यक्ति के डूब जाने की जानकारी मिली।
जानकारी मिलते ही तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंची। डीप डाइविंग कर अनुभवी जवान राजकुमार यादव,चंद्रप्रताप जंघेल ने दो घंटे मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम अशोक यादव पिता भवन सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी नंदनी खुंदनी थाना क्षेत्र नंदनी जिला दुर्ग है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे