दुर्ग
युवक पर चाकू से वार, घायल
10-Mar-2024 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 मार्च। कोतवाली थाना अंतर्गत नया पारा भट्टी क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने मिलकर शुक्रवार की रात को एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। इससे युवक को गंभीर चोटे आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बांधा तालाब वार्ड नंबर 35 रामकुमार ढीमर गंजपारा का रहने वाला है। राजकुमार को शुक्रवार की देर शाम में कुछ युवकों ने मिलकर नया पारा भट्टी पर पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे