दुर्ग
युवती का अपहरण, गोंदिया से मिली
08-Mar-2024 2:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च। मोहन नगर थाना अंतर्गत कुछ दिन पूर्व दो लोग एक युवती का अपहरण कर उसे भगाकर ले गए थे। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 365 के तहत अपराध दर्ज किया था। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोंदिया से युवती को सकुशल वापस लाया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन ने बताया कि युवती को बहला फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर दो लोग उसे भगाकर गोंदिया ले गए थे। दोनों आरोपी जिस परिचित के घर युवती को लेकर गए थे। उन्होंने उसे रखने से मनंा कर दिया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने अपहरण कर्ताओं के चंगुल से युवती को सकुशल छुड़ाते हुए दुर्ग लाया है, वहीं आरोपियों को भी पकड़ा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे